Kal Ka Mausam: झारखंड का तापमान घटकर 6.1 डिग्री हुआ, जानें कैसा रहेगा कल का मौसम - ‎ Sarkari Seva Portal -->

Posts Ad

January 1, 2025

Kal Ka Mausam: झारखंड का तापमान घटकर 6.1 डिग्री हुआ, जानें कैसा रहेगा कल का मौसम

Kal Ka Mausam: झारखंड के न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट आई है. आज झारखंड का सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. प्रदेश में सबसे अधिक उच्चतम तापमान 25.4 डिग्री सेंटीग्रेड रहा. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार (1 जनवरी 2025) को यह जानकारी दी है. मौसम विभाग ने बताया कि आज सुबह सबसे कम विजिबिलिटी (दृश्यता) 1000 मीटर जमशेदपुर की रही. सुबह में हल्के दर्जे का कोहरा छाया रहा और पहाड़ों से आ रही सर्द हवाओं ने लोगों को ठिठुरने के लिए मजबूर कर दिया.



न्यूनतम तापमान में 3 दिन तक बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं





मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 3 दिन तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने के संकेत नहीं हैं. इसके बाद न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है. यानी अब झारखंड के लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत मिलने वाली है. गुरुवार (2 जनवरी 2025) के मौसम की बात करें, तो सुबह में हल्के दर्जे का कोहरा या धुंध छाया रह सकता है. फिर आसमान साफ हो जाएगा.



रांची का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 1 डिग्री बढ़ने की संभावना





मौसम केंद्र रांची के एक मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि राजधानी रांची में अधिकतम और न्यूनमत तापमान में सामान्य वृद्धि होने का अनुमान है. 2 जनवरी को रांची का उच्चतम तापमान 22 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेंटीग्रेड रह सकता है. 1 जनवरी को रांची का अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा. झारखंड के लिए कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है.



इसे भी पढ़ें : पूर्वी भारत के सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं हेमंत सोरेन, जानें कितनी है उनकी प्रॉपर्टी



गुमला का न्यूनतम तापमान सबसे कम 6.1 डिग्री सेंटीग्रेड





मौसम वैज्ञानिक ने कहा है कि पछले 24 घंटे के दौरान झारखंड का मौसम शुष्क रहा. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 25.4 डिग्री सेंटीग्रेड चाईबासा में रिकॉर्ड किया गया. सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला में 6.1 डिग्री सेंटीग्रेड रहा. झारखंड में कहीं भी बारिश नहीं हुई. राज्य के अधिकतर जिलों का उच्चतम तापमान सामान्य से कम है. वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास या उससे अधिक है.



झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



आपके जिले में आने वाले दिनों में कितना रहने वाला है तापमान, देखें



Kal ka mausam: झारखंड का तापमान घटकर 6. 1 डिग्री हुआ, जानें कैसा रहेगा कल का मौसम 2



इसे भी पढ़ें





1 जनवरी 2025 को रांची, बोकारो, धनबाद समेत झारखंड के 24 जिलों में एलपीजी सिलेंडर के क्या हैं दाम?



New Years Day Weather: नए साल के पहले दिन ठंड से ठिठुर रहा झारखंड, 5 जनवरी से फिर बदलेगा मौसम



खरसावां के शहीदों की पहचान के लिए आयोग का गठन करे सरकार, बोले अर्जुन मुंडा



रांची, जमशेदपुर, धनबाद समेत झारखंड के 24 जिलों में आज 1 जनवरी 2025 को पेट्रोल का भाव


The post Kal Ka Mausam: झारखंड का तापमान घटकर 6.1 डिग्री हुआ, जानें कैसा रहेगा कल का मौसम appeared first on Prabhat Khabar.


http://dlvr.it/TH68kg

Post a Comment